मो0 शरीफ
डेस्क: सिल्कयारा सुरंग में फंसे सभी 41 मजदूर अथक प्रयास के बाद सकुशल बाहर निकल आये है। एक लम्बे रेस्क्यू आपरेशन के बाद सभी मजदूर सकुशल कल मंगलवार को रात तक बाहर निकल आये है। इस बीच चर्चाओं में था कि सुरंग बनाने वाली कंपनी में अडानी समूह की हिस्सेदारी है। अब आडानी समुह ने अपना बयान जारी कर ऐसी चर्चाओं पर कहा है कि उसका उक्त कंपनी से कोई वास्ता या सरोकार नही है।
द टेलीग्राफ की खबर के अनुसार, एक बयान में अडानी समूह के प्रवक्ता ने कहा कि समूह के पास सुरंग के निर्माण में शामिल कंपनी में कोई हिस्सेदारी नहीं है। इसमें कहा गया है, ‘हम स्पष्ट करते हैं कि अडानी समूह या उसकी किसी सहायक कंपनी की सुरंग के निर्माण में किसी भी प्रकार की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष भागीदारी नहीं है। हम यह भी स्पष्ट करते हैं कि सुरंग के निर्माण में शामिल कंपनी में हमारा कोई शेयर नहीं है।’
बताते चले कि बीते 12 नवंबर को भूस्खलन के कारण निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने के बाद से 41 श्रमिक सिल्क्यारा-बारकोट सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं। उन्हें बचाने के प्रयास लगातार जारी हैं। इन श्रमिकों के मंगलवार देर रात सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…