मो0 शरीफ
डेस्क: मालदीव के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को कहा कि मालदीव में 77 भारतीय सैनिक हैं और मालदीव की नई सरकार भारत के साथ हुए 100 से अधिक समझौतों की समीक्षा कर रही है। ये बयान तब आया है जब एक दिन पहले ही मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने औपचारिक रूप से भारत से अपने सैनिक वापस बुलाने को कहा है।
इसके बाद आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय के सार्वजनिक नीति के अवर सचिव मोहम्मद फ़िरोज़ुल अब्दुल ख़लील ने कहा कि नयी सरकार ने पाया है कि हमारे देश में 77 भारतीय सेना के लोग है। मालदीव मीडिया ने फ़िरोज़ुल के हवाले से कहा कि हेलीकॉप्टर प्रबंधन करने के लिए 24 इंडियन आर्मी के सैनिक हैं, डोर्नियर विमान का प्रबंधन करने के लिए 25 भारतीय सैनिक हैं।
उन्होंने बताया है कि दूसरे हेलीकॉप्टर का प्रबंधन करने के लिए 26 भारतीय यहां हैं और रखरखाव और इंजीनियरिंग के लिए दो और भारतीय सैनिक मालदीव में हैं। उन्होंने कहा कि सितंबर में राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू ने मालदीव से सभी 77 भारतीय सैनिकों को बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…