शाहीन बनारसी
डेस्क: नोटबंदी के दौरान पैदा हुए खजांची नाथ एक बार फिर चर्चा में हैं। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ में उनके जन्मदिन के बहाने नोटबंदी को याद किया और बीजेपी सरकार को घेरा। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान 8 नवंबर 2016 को 500 और 1000 रुपये के उस वक़्त चलन में रहे नोटों को बंद करने का फ़ैसला किया था।
अखिलेश यादव इस फ़ैसले के मुखर आलोचक रहे हैं। वही खजांची नाथ का जन्मदिन मनाते हुए अखिलेश यादव ने एक बार फिर नोटबंदी का ज़िक्र किया और केंद्र सरकार के उस फ़ैसले पर सवाल उठाए। नोटबंदी को नाकाम बताते हुए अखिलेश यादव ने आरोप लगाया, “इसके जरिए बीजेपी ने ग़रीबों का पैसा अमीरों की जेब में भर दिया।”
वही अब सात साल के हो गए खजांची नाथ का जन्म नोटबंदी के दौरान उस वक़्त हुआ था जब उनकी मां नोट बदलवाने के लिए कतार में लगी थीं। उनका परिवार बैगा नाम की जनजाति से आता है। ये देश के सबसे ग़रीब और वंचित समुदायों में से एक है। खजांची के पिता संपेरा थे और उनकी टीबी से मौत हो गई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…