ईदुल अमीन
डेस्क: अमेरिका की अरबों की नेटवर्थ वाली कंपनी रही वीवर्क ने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया है और इसके लिए आवेदन कर दिया है। सालों तक संकट से जूझ रही को-वर्किंग स्पेस कंपनी अब ये क़दम उठाया है।
वीवर्क सस्ते कीमतों पर स्टार्टअप और फ्रीलांसर्स को किराये पर जगह देने का काम करती थी। एक वक्त ऐसा था जब इसे ‘भविष्य में दफ़्तर कैसे दिखेंगे उसकी मिसाल’ बताया जाता था।
कंपनी ने अपने बयान में कहा- “वीवर्क और इसकी कुछ संस्थाओं ने अमेरिकी दिवालियापन संहिता के अध्याय 11 के तहत सुरक्षा के लिए आवेदन किया है, और कनाडा में एक अपील दायर करने की योजना बना रही है।”
वीवर्क के मुख्य कार्यकारी डेविड टॉली ने कहा कि वह “वित्तीय हितधारकों के समर्थन के लिए बहुत आभारी हैं। जो हमारी पूंजी को मज़बूत करने का काम कर रहे हैं और हमारे पुर्ननिर्माण की योजना का समर्थन कर रहे हैं।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…