एच0 भाटिया
डेस्क: हरिद्वार के विष्णु घाट पर एक बात फिर नफरती लोगो ने नफरत का ज़हर घोलने की कोशिश किया है। इस घाट पर हिंदू युवती के साथ आना एक मुस्लिम युवक को उस समय भारी पड़ गया जब कुछ लोगों ने ना सिर्फ गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई की, बल्कि जबरदस्ती उसका सिर मुंडवा दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस प्रकरण पर गंभीरता दिखाते हुए एसपी सिटी के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवक से बदसलूकी करने वाले हिंदूवादी संगठनों के सदस्य बताए गए हैं। वायरल वीडियो में वे खुद इसका दावा कर रहे हैं। पीड़ित के साथ घाट पर आई युवती उसे बचाने की कोशिश करती है। लेकिन आरोपी मुस्लिम युवक को गाली देना और मारना जारी रखते हैं। वे युवती के कैरेक्टर पर भी सवाल उठाते हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
वीडियो में पीड़ित युवक ने बताया कि वो उत्तराखंड के काशीपुर का रहने वाला है। जबकि युवती यूपी के बिजनौर की रहने वाली है। उनका वीडियो सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने घटना का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। वहीं हरिद्वार के एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा है कि ‘एक युवक का कुछ अज्ञात लोगों द्वारा बाल काट दिए जाने का मामला सामने आया है। मामले को बहुत ही गंभीरता से लिया गया है और मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’ पुलिस ने बताया कि पीड़ित मोहम्मद महफूज की तहरीर पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…