Others States

ईडी के नोटिस पर बोले अरविंद केजरीवाल- ‘ये बीजेपी के इशारे पर हो रहा है’

संजय ठाकुर

डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समन पर कहा कि ये गैरकानूनी है और राजनीति से प्रेरित है। दिल्ली में ईडी के कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति के मामले में समन जारी किया है।

इसके बारे में केजरीवाल ने कहा, “समन नोटिस गैरकानूनी है और राजनीति से प्रेरित है। बीजेपी के इशारे पर ये नोटिस भेजा गया है ताकि मैं चार राज्यों के चुनाव प्रचार में हिस्सा न ले सकूं। ईडी को तत्काल प्रभाव से नोटिस वापस ले लेना चाहिए।”

बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के मंत्री राज कुमार आनंद के घर पर छापेमारी की है। बृहस्तिवार तड़के उनसे संबंधित आठ परिसरों में छापेमारी की जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts