तारिक़ आज़मी
डेस्क: मोक्ष यानी संसार के सभी बन्धनों से मुक्ति। इंसान के शरीर त्यागने के बाद अंतिम संस्कार होता है ताकि उस व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति हो जाए। इसके लिए कई धार्मिक नियम बने हुवे है। जैसे मुखाग्नि का अधिकार आदि। मगर इंसान की जाति उसके मरने के बाद भी उसका पीछा नही छोडती है, ऐसा पहली बार सुनने और देखने में आया है।
एनडीटीवी की खबर के अनुसार, ओडिशा के 155 साल पुरानी केंद्रपाड़ा नगर पालिका ने शहर के हज़ारीबाग़ इलाके में एक श्मशान घाट के प्रवेश द्वार पर ‘ब्राह्मण श्मशान घाट’ का बोर्ड भी लगवाया है। PTI ने अपनी खबर में बताया गया है कि श्मशान का उपयोग लंबे समय से ब्राह्मण जाति के लोगों के अंतिम संस्कार के लिए किया जाता रहा है, लेकिन हाल ही में सरकारी अनुदान से हुए रेनोवेशन के बाद कथित रूप से आधिकारिक साइन बोर्ड लगाया गया था।
इसे लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं और दलित एक्टिविस्ट ने आक्रोश जाहिर किया है। ओडिशा दलित समाज की जिला इकाई के अध्यक्ष नागेंद्र जेना ने कहा कि ऐसा करके सरकारी संस्था देश के कानून तोड़ रही है और जातिगत भेदभाव को बढ़ावा दे रही है। वही जब इसकी आलोचना शुरू हुई तो स्थानीय अधिकारियो ने मामले का संज्ञान लिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी प्रफुल्ल चंद्र बिस्वाल ने कहा है कि ‘इस मामले की हमें सूचना मिली है। हम इस पर संज्ञान ले रहे हैं। जाति के नाम पर हो रहे इस तरह के भेदभाव को ठीक करने का प्रयास करेंगे।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…