अनिल कुमार
डेस्क: बिहार के बिस्फ़ी से बीजेपी के विधायक हरिभूषण ठाकुर ने राज्य के जातिगत सर्वे को फ़र्जी बताते हुए कहा है कि इसका ज़मीन पर कोई असर नहीं है। समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, “ये सरकार जातिवाद के ज़हर और तुष्टिकरण पर चलती है। सरकार का पंचायत, ज़िला सचिवालय में जो भ्रष्टाचार है, साथ ही लैंड जिहाद, लव जिहाद, धर्मांतरण और तुष्टिकरण पर जो ये सरकार कर रही है, उस पर बीजेपी एक सकरामत्क विपक्ष की भूमिका अदा करती रहेगी।”
जातिगत सर्वे पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा – “ये फ़र्जी है और उलटा पड़ने वाला है। लालू जी और तेजस्वी जी ने अंतिम पासा फेंका था लेकिन ज़मीन पर इसका कोई असर नहीं है। ये पूरी तरह फेल होगा।” बताते चले बीते महीने बिहार सरकार ने राज्य के जातिगत सर्वे के आंकड़े जारी किए गए थे।
ये आंकड़े ऐतिहासिक हैं, सर्वे के मुताबिक़ राज्य में 36.01 प्रतिशत के साथ अत्यंत पिछड़ा वर्ग सबसे बड़ा तबका है। इसके बाद ओबीसी 27.12 प्रतिशत हैं, जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा 14.26 प्रतिशत के साथ यादवों के पास हैं। राज्य में दलितों की संख्या 19.65 प्रतिशत हैं। वहीं अनारक्षित वर्ग 15.52 फ़ीसदी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…