UP

उत्तर प्रदेश में धुल भरी आंधी की चेतावनी, जारी हुआ येलो अलर्ट

शाहीन बनारसी

डेस्क: उत्तर प्रदेश में धुल भरी आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बताते चले कि ये हरियाणा पंजाब की ओर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर है जो अब उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी नजर आने लगा है। वही प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार शाम से शुक्रवार की सुबह तक कई इलाकों में बारिश रिकॉर्ड की गई।

इसके अलावा राज्य के कई इलाकों में धूल भरी आंधी की चेतावनी जारी की गई है। अलीगढ़ में चार मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। गाजियाबाद, मथुरा, वृंदावन व आसपास के इलाकों में भी बारिश हुई। वहीं मौसम विशेषज्ञ शुक्रवार को भी बारिश की संभावना जता रहे हैं। लखनऊ में भी बूंदाबांदी से इनकार नहीं किया जा सकता है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो0 दानिश के मुताबिक, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Banarasi

Recent Posts