National

‘डोली धरती, कांपा इंसान…..!’ दिल्ली और उत्तर प्रदेश में महसूस हुवे भूकंप के तेज़ झटके, भूकंप के झटको ने नींद से जगाया बनारसियो को भी

शाहीन बनारसी

वाराणसी: दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आज शुक्रवार के देर रात भूकम्प के तेज झटके महसूस हुवे है। चंद सेकेण्ड के लिए महसूस हुवे भूकंप के झटको ने बनारस की अवाम को भी नींद से जगा दिया। ये भूकम्प के झटके वाराणसी में रात्रि 11:28 मिनट के करीब महसूस किये गए।

मिल रही प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। इसकी भारत में तीव्रता 6.4 आंकी गई है। भूकंप में किसी तरह की कोई क्षति की प्रारंभिक जानकारी नही हासिल हुई है। भूकंप के झटको से लोग अपने घरो से निकल पड़े। कह सकते है कि चंद सेंकेंड के लिए डोली धरती ने इन्सान को कांपने के लिए मजबूर कर दिया।

दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर प्रदेश में इस भूकंप के झटके को साफ़ साफ़ महसूस किया गया। झटके इतने ही तेज़ थे कि बेड और फर्नीचर पर भी इसका अहसास हुआ। फिलहाल किसी तरह की कोई हानि इस भूकंप से होने का समाचार नही आया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts