आफ़ताब फारुकी
डेस्क: दिल्ली का वायु प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक़, राजधानी में जहरीली धुंध का असर है और बुधवार को भी हवा की गुणवत्ता ‘सीवियर’ कैटेगरी में है।
सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई 452 दर्ज किया गया, जबकि आरके पुरम, पंजाबी बाग, श्री अरबिंदो मार्ग और शादीपुर में ये 433, 460, 382 और 413 है। वही मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ‘ये लोगों के स्वास्थ्य की हत्या है।’
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार से पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए क़दम उठाने के लिए कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “हम चाहते हैं कि ये रुके। हम नहीं जानते कि आप इसे कैसे करेंगे, लेकिन ये आपका ही काम है। इसे रोका ही जाना चाहिए। तुरंत ज़रूर कुछ किया जाना चाहिए।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…