Politics

गजेंद्र सिंह शेखावत ने अशोक गहलोत पर नामांकन से ये जानकारी छुपाने का लगाया आरोप

आफ़ताब फारुकी

डेस्क: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया गया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने नामांकन पत्र में उनके ख़िलाफ़ आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाई।

बताते चले ऐसी ही एक शिकायत जोधपुर के चुनाव अधिकारी से भी की गई है। वही गहलोत 25 नवंबर को होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव में जोधपुर की सरदारपुरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी के इस आरोप पर गहलोत के कार्यालय से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

Banarasi

Recent Posts