यश कुमार
डेस्क: गुजरात में रविवार सुबह से ही बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। इतना ही नहीं आकाशीय बिजली भी गिर रही है। इस आफत से प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौसम के कहर से 20 लोगों की मौत हो गई है जबकि 40 पशुओं की भी जान चली गई है। गुजरात आपातकालीन संचालन केंद्र द्वारा संकलित आंकड़ों के मुताबिक, गुजरात की 251 तालुकाओं में से 220 में रविवार सुबह 6 बजे से 10 घंटों के अंदर 50 मिलीमीटर तक बारिश हुई। जिससे सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया और फसलों को भारी नुकसान हुआ।
अहमदाबाद में आईएमडी के मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा कि दक्षिण गुजरात के वलसाड, नवसारी, सूरत, डांग और तापी जिलों के साथ-साथ सौराष्ट्र क्षेत्र के भावनगर, बोटाद और अमरेली जिलों में दिन के दौरान भारी बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने पत्रकारों से कहा था कि केवल रविवार को बारिश होने का पूर्वानुमान है। यह सोमवार तक कम हो जाएगी और दक्षिण गुजरात व सौराष्ट्र जिलों के कुछ हिस्सों में केंद्रित रहेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…