शाहीन बनारसी
डेस्क: हमास के अल क़सम ब्रिगेड के प्रवक्ता का कहना है कि समूह का मानना है कि इजरायली सेना ने गाजा में अपनी ही सेना पर गोलीबारी की है। ओबैदा ने कहा कि इसराइल ने खुद के सेना पर बमबारी केवल ‘यह सोचकर किया कि कुछ को हमने पकड़ लिया है।‘
पहले से रिकॉर्ड किए गए एक संदेश में हमास के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने यह भी कहा था कि इस युद्ध में इज़राइल का लक्ष्य बुनियादी ढांचे को नष्ट करना और नागरिकों को मारना है। गजा पट्टी के कई इलाकों में इजरायली सेना के साथ झड़पें जारी हैं। क़सम ब्रिगेड के लड़ाकों ने पिछले तीन दिनों में 60 इज़रायली सैन्य वाहनों को नष्ट कर दिया, जिनमें 10 कार्मिक वाहक भी शामिल थे।
ओबैदा ने दावा किया है कि हमास लड़ाकों ने शनिवार को गाजा शहर के दक्षिण-पश्चिम में पैदल सैनिकों पर घात लगाकर हमला किया। लड़ाकों ने एक सैन्य वाहक को भी निशाना बनाया और तीन इज़रायली सैनिकों को मार डाला। हमास के इस दावे पर अभी इसराइल की कोई प्रतिक्रिया नही आई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…