अनुराग पाण्डेय
डेस्क: लेबनान के सशस्त्र संगठन हिजबुल्लाह ने आज दावा किया है कि उसने इसराइल की 19 सैन्य चौकियो और उत्तरी इजराइल के एक शहर पर एक साथ हमला किया है। हिजबुल्लाह के इस दावे पर आज अमेरिका के व्हाइट हाउस ने चिंता व्यक्त किया है। मगर साथ ही यह भी कहा है कि ऐसा कोई संकेत अभी तक नही मिला है कि हिजबुल्लाह इस लड़ाई में पूरी कुवत के साथ उतर रहा है।
लेबनान स्थित समूह ने कहा कि उसने अपराह्न 3:30 बजे (13:30 GMT) सीमा पर सैन्य ठिकानों पर एक साथ हमला किया। हिजबुल्लाह का दावा है कि उसने ‘निर्देशित मिसाइलों, तोपखाने की गोलाबारी’ और अन्य हथियारों से इसराइल के इन ठिकानों को निशाना बनाया। यह हमला स्थानीय समय अनुसार दोपहर 3:30 पर उस दिन हुआ है जिसके अगले ही दिन हिजबुल्लाह प्रमुख की तक़रीर होनी है।
कल शुक्रवार (जुमे) के खिताब में हिजबुल्लाह प्रमुख नसरल्लाह द्वारा बहुप्रतीक्षित भाषण होना है। उससे पहले सीमा पार से गोलीबारी बढ़ गई है, लेबनान से हमलों में इजरायली सैन्य चौकियों और देश के उत्तर में एक शहर पर हमला किया गया है। इस हमले में कितनी क्षति हुई है अभी इस पर किसी प्रकार का कोई बयान इसराइल सेना ने नही जारी किया है।
मगर इज़रायली सेना ने यह ज़रूर कहा है कि उसने लेबनान से इज़रायल की ओर किए गए प्रक्षेपणों का जवाब हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर हवाई हमलों के साथ-साथ टैंक और तोपखाने की आग से दिया। बताते चले कि कल हुती ने भी इसराइल के खिलाफ जंग का एलान किया था। इस प्रकार से इसराइल के खिलाफ तीन मोर्चे खुले हुवे दिखाई दे रहे है। वही इसराइली सेना ने कहा है कि वह गज़ा शहर के अन्दर दाखिल हो रही है और गज़ा को चारो तरफ से घेर लिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…