सरताज खान
दिल्ली: कांग्रेस पार्टी राजस्थान की ‘चिंरजिवी स्वास्थ्य बीमा योजना’ को देश भर में एक मॉडल के तौर पर लागू करना चाहती है। उसका कहना है कि स्वास्थ्य बीमा कवरेज का दायरा 50 लाख रुपये तक बढ़ा देने से ग़रीबों और मध्य वर्ग दोनों को ही राहत देगा। कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान में वादा किया है कि अगर वो राजस्थान में चुनाव जीतती है तो ‘चिंरजिवी स्वास्थ्य बीमा योजना’ के तहत कवरेज की रकम बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया जाएगा।
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी ने ये बयान अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड में एक कार्यक्रम के दौरान दिया। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं के पुनर्मूल्यांकन की ज़रूरत पर जोर देते हुए कहा कि केंद्र सरकार को ग़रीब लोगों को उनके बुनियादी अधिकार के तौर पर वाजिब क़ीमतों पर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करानी चाहिए।
राहुल गांधी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि राष्ट्रीय स्तर पर हमें हेल्थकेयर को लेकर हमारे सोचने के तरीके पर पुनर्विचार की ज़रूरत है और मेरा मानना है कि स्वास्थ्य सुविधाएं, ख़ासकर ग़रीब लोगों के लिए कम क़ीमतों पर उपलब्ध कराई जा सके, केंद्र सरकार को इसकी गारंटी देने के बारे में सोचना चाहिए। हमने राजस्थान में इस पर कुछ काम किया है और उम्मीद है कि अगर साल 2024 में हम सत्ता में आते हैं तो हम इस तरह के विचारों को पूरे देश में लागू करने की कोशिश करेंगे।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…