संजय ठाकुर
डेस्क: आयरलैंड की राज़धानी डबलिन में गुरुवार को एक स्कूल के बाहर लोगों पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें तीन बच्चों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इसके बाद अति दक्षिणपंथी लोगों की भीड़ ने शहर भर में हिंसा शुरू कर दी।
पुलिस ने 40 साल के एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया और कहा है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार हमलावर आइरिश नागरिक है जो बीते 20 साल से आयरलैंड में रह रहा था। इस घटना के बाद शाम के छह बजे पुलिस और भीड़ के बीच हिंसक झड़पें होने लगी। भीड़ ने पूरे शहर में हिंसा की, कई वाहनों को जला दिया गया, दुकानों को लूटा गया।
पुलिस का कहना है कि ये हिंसा “दक्षिणपंथी उपद्रवियों का एक वर्ग कर रहा है।” देश की न्याय मंत्री हेलेन मैकेन्टी ने कहा है कि देश का एक छोटा सा तबका जिसका मकसद सिर्फ़ अराजकता पैदा करना है वो ये हिंसा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा-“ ये ना तो अप्रवासन से जुड़ा है और ना ही उन बच्चों के लिए है जिन पर हमला हुआ है।ये अपराधी और ठग हैं जो सिटी सेंटर आए और बच्चों पर हुए भयानक हमले को अपने फ़ायदे के लिए इस्तेमाल किया।”
पुलिस के मुताबिक़, जब भीड़ प्रदर्शन कर रही थी तो अप्रवासी लोगों के विरोध में नारेबाज़ी की जा रही थी। पुलिस के मुताबिक़ शहर में शांति है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…