शाहीन बनारसी
डेस्क: इसराइल हमास जंग के दरमियान बीती रात इसराइली सेना ने अल शिफा अस्पताल पर कब्ज़ा कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के दावो की बात करे तो अन्दर मौजूद पत्रकारों ने अपने संस्थानो को जानकारी देते हुवे बताया है कि इसराइली सैनिक लाउड स्पीकर से अल शिफ़ा के अंदर सर्जिकल और इमरजेंसी डिपार्टमेंट के लोगों के अलावा मौजूद सभी 16 से 40 साल की उम्र के सभी पुरुषों को अस्पताल इमारत से बाहर आने को कहा है।
इस बीच इसराइली सेना ने कहा है कि उसने अल शिफ़ा अस्पताल में बेबी फ़ूड, दवाएं और इक्यूबेटर्स की आपूर्ति की है। इस समय अस्पताल में दर्जनों नवजात बच्चे हैं, जिन्हें पिछले सप्ताहांत ही इक्युबेटर्स से हटा लिया गया है क्योंकि अस्पताल की बिजली चली गई। हालांकि फ़लस्तीनी चैरिटी के लिए मेडिकल एड के सीईओ का कहना है कि उन्हें इनक्यूबेटर्स की नहीं ईंधन की ज़रूरत है ताकि जेनरेटर्स चल सकें।
यहां मेडिकल उपकरण पहले से ही मौजूद हैं। जबसे हमास और इसराइल के बीच युद्ध शुरू हुआ है, इसराइल ने ग़ज़ा में ईंधन ले जाने पर पाबंदी लगा रखी है। हमास के स्वास्थ मंत्रालय के अनुसार, सात अक्टूबर से अबतक 11 हज़ार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं जिनमें 4,506 बच्चे और 3,027 महिलाएं हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…