फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी में दो बच्चों के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनो बच्चे बोरी के अंदर बंद खेतों में ग्रामीणों को मिले है। मामला जनपद के उचौलिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
उचौलिया थाना क्षेत्र के गांव एकघरा के रहने वाले अवनीश कुमार राठौर का 4 साल का बेटा अनिकेत और इंद्रपाल का 4 साल का बेटा अंकित गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ते हैं। रोज की तरह मंगलवार को भी दोनों स्कूल गए थे। 11 बजे छुट्टी होने के बाद भी दोनों समय पर घर नहीं पहुंचे। दोनों के परिजन उनकी तलाश में आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे तो बच्चे वहां भी नहीं मिले। बच्चों को स्कूल से गायब देखकर परिवार काफी बेचैन हो उठा। उन्होंने दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी। गांव में इधर-उधर पूछताछ की गई तो पता चला कि बच्चे गांव के ही एक व्यक्ति के साथ देखे गए थे। वह शख्स बच्चों को पकड़कर ले जा रहा था.
परिवार ने इस मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उचौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों के साथ गांव में छानबीन शुरू कर दी। शाम करीब पांच बजे दोनों बच्चे गांव के बाहर एक खेत में बोरी में बंधे हुए मिले। उनके मुंह पर टेप लगा हुआ था।
जब पुलिस और परिवार बच्चों के पास पहुंचा तो एक बच्चा खुद को छुड़ा चुका था लेकिन दूसरा बच्चा बोरी में बंधा हुआ था. पूछताछ में बच्चों ने भी उसी शख्स पर पड़कर ले जाने का आरोप लगाया, जिसके बारे में गांव वाले बात कर रहे थे।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा भी पहुंचे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया बताया कि दोपहर में बच्चे गायब हुए थे और शाम को वह बरामद कर लिए गए। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…