National

‘जमीन के बदले नौकरी’ मामले में लालू और तेजस्वी के नजदीकी सहयोगी गिरफ़्तार

आदिल अहमद

डेस्क: ‘जमीन के बदले नौकरी’ मामले की जांच कर रही ईडी ने लालू यादव और तेजस्वी यादव के एक नजदीकी सहयोगी अमित कात्याल को गिरफ़्तार किया है। कात्याल को शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन पूछताछ के बाद शनिवार को उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया।

उन्हें अदालत में पेश किया जा सकता है, जहां ईडी पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत की मांग कर सकती है। मार्च महीने में ईडी ने कात्याल के घर और दफ्तरों पर छापा मारा था। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से ख़बर दी है कि कात्याल को इस मामले में समन जारी किया गया था लेकिन वो पिछले दो महीने से ईडी के सामने पेश होने से बच रहे थे। दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल में कात्याल के ख़िलाफ़ जारी समन को रद्द करने से इनकार कर दिया था।

ईडी के मुताबिक़, कात्याल, लालू यादव के करीबी सहयोगी रहे हैं। वो एके इन्फोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के निदेशक रह चुके हैं। कंपनी पर इस कथित घोटाले में लाभ लेने का आरोप है। जमीन के बदले नौकरी मामला यूपीए-1 सरकार के समय का है, जब लालू यादव रेल मंत्री थे। लालू यादव और उनके सहयोगियों पर आरोप है कि उन्होंने लोगों से जमीन लेकर उन्हें रेलवे में नौकरी दी।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts