International

नवीनतम इसराइली हमले ‘मानवता का अपमान’ है: हमास

शफी उस्मानी

डेस्क: हमास ने इसराइली हमलो की निंदा किया है। हमास ने अपने एक बयान में कहा है कि नवीनतम इजरायली हमले ‘मानवता के सामने अपमान’ हैं। उसका कहना है कि सलाह अल-दीन रोड का उपयोग करके उत्तरी गाजा से भाग रहे नागरिकों पर एक हमले और अल-बुराक स्कूल में शरण लिए हुए विस्थापित लोगों पर एक और हमले का जिक्र किया।

हमास ने एक बयान में कहा है कि ‘हमारे लोग इन आपराधिक, फासीवादी कार्रवाइयों से पराजित नहीं होंगे।‘ इन ‘नरसंहारों’ में 50 से अधिक लोग मारे गए हैं, इज़राइल ने ‘दुनिया की आंखों के सामने अपराध’ करना जारी रखा है। बयान में कहा गया है कि ये हमले, जो ‘सभी अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों’ की अनदेखी करते हैं और अमेरिकी प्रशासन द्वारा समर्थित हैं, फिलिस्तीनी लोगों और ‘प्रतिरोध’ को नहीं तोड़े पायेगे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts