मो0 कुमेल/ अजीत शर्मा
डेस्क: लेबनान के समूह हिज़बुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह ने कल शनिवार को इसराइल-हमास युद्ध पर अपना दूसरा भाषण देते हुवे कहा है कि इसराइल फ़लस्तीनियों से ये कहना चाहता है कि ‘विद्रोह का रास्ता छोड़ दें क्योंकि इसकी क़ीमत बहुत ज़्यादा होगी।’ नसरल्लाह ने कहा कि इसराइल कभी भी अपना मक़सद हासिल नहीं कर पाएगा क्योंकि ग़ज़ा में जो हो रहा है उससे भविष्य की पीढ़ियां और अधिक मज़बूत विरोध करेंगी।
इसके बाद आज रविवार को हिज़बुल्लाह ने इसराइली सैनिकों और ठिकानों को निशाना बनाते हुए कई हमले करने का दावा किया है। हिज़बुल्लाह समर्थित टीवी चैनल अल मनार की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ हिज़बुल्लाह ने बताया है कि उत्तरी इसराइल के डोवेव इलाक़े में वाहनों के काफ़िले को निशाना बनाकर किए गए हमले में कम से कम छह इसराइली सैनिक घायल हुए हैं।
इसराइल की सेना ने भी एंटी टैंक मिसाइल हमले में अपने सैनिकों के घायल होने की पुष्टि की है और एक सैनिक की हालत गंभीर बताई है। इसराइल की सेना ने हिज़बुल्लाह पर जवाबी हमले करने का दावा किया है। लेबनानी मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक़, दक्षिणी लेबनान में कई नागरिक इलाक़ों पर इसराइल की तरफ़ से हमले हुए हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक़ शनिवार की रात लड़ाई छिड़ने के बाद से अभी तक की सबसे हिंसक रात रही है।
वहीं रविवार देर शाम जारी एक बयान में आईडीएफ़ ने बताया है कि ‘पिछले एक घंटे में ही लेबनान की तरफ़ से इसराइल को निशाना बनाकर किए गए 15 लॉन्च की पहचान हुई है। चार को इसराइल एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया है जबकि बाकी खुले मैदानी इलाक़ों में गिरे हैं।’ आईडीएफ़ ने कहा है कि इसके जवाब में लॉन्च स्थलों पर तोपों से बमबारी की जा रही है। इसराइली सेना ने बताया है कि रविवार को उत्तरी इसराइल के मनारा इलाक़े में हुए एक हमले में सात सैनिक घायल हुए हैं। नसरल्लाह ने इसराइल के ऊपर ड्रोन उड़ाने और ख़ुफ़िया जानकारियां जुटाने का दावा भी किया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…