तारिक़ आज़मी
डेस्क: उत्तर प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को यू-ट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता और खुद को हिन्दू ह्रदय सम्राट कहने वाले एल्विश यादव के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, नोएडा में हुई रेव पार्टी में सांप उपलब्ध कराए जाने से जुड़े मामले में दर्ज एफ़आईआर में एल्विश यादव का नाम शामिल है।
इस मामले में एल्विश यादव के साथ-साथ पांच अन्य लोगों के ख़िलाफ़ भी नामज़द एफ़आईआर दर्ज कराई गई है।
डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि ‘इस शख़्स से संपर्क करके इनसे सांप का विष उपलब्ध कराने से जुड़ी बातचीत की गयी। इस पार्टी में फॉरेस्ट की टीम और पुलिस टीम भी गई थी जिसमें पांच लोग गिरफ़्तार किए गए हैं। इस मामले में नौ सांप बरामद किए गए हैं।’ डीसीपी राम बदन सिंह से पूछा गया कि इन लोगों की गिरफ़्तारी कब तक हो पाएगी? इस पर वो जवाब देते हैं- हमारी टीम काम कर रही है, जल्दी हो जाएगी।
इस मामले में जिस राहुल यादव नामक शख़्स का नाम सामने आ रहा है, वह यू-ट्यूबर एल्विश यादव के मैनेज़र बताए जा रहे हैं। बीजेपी सांसद मेनका गांधी की ओर से एल्विश यादव पर आरोप लगाया गया है कि ‘एल्विश अपने सहयोगियों के साथ मिलकर रेव पार्टी आयोजित करवाते हैं और वहां सांप एवं उसका ज़हर मुहैया करवाते हैं।’ मेनका के आरोपों पर एल्विश यादव ने कहा, ‘ऐसे लोगों को ऐसे पदों पर देखकर हैरान हूं। जिस हिसाब से मैडम ने इल्ज़ाम लगाए हैं, उस हिसाब की माफ़ी भी तैयार रखें।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…