मो0 आफ़ताब
डेस्क: कांग्रेस ने एमपी विधानसभा चुनाव के लिए बीती रात को पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है। कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता राघवेंद्र नारायण को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला की ओर से जारी बयान के अनुसार, राघवेंद्र नारायण को पर्यवेक्षक नियुक्त करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है।
बताते चले राघवेंद्र नारायण गांधी परिवार के नजदीकी और उत्तर प्रदेश के युवा चेहरे में से एक हैं। मुश्किल हालात में भी चट्टान की तरह पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहने वाले राघवेंद्र नारायण एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय सचिव सहित तमाम महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए एक जिताऊ जमीनी नेता की छवि है। प्रदेश के अधिकांशतः छात्रसंघो में जीत व कैंपसो की राजनीति के कारण युवाओं के उपर उनकी पकड़ मानी जाती है।
वही इन पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सैमीफाइनल माना जा रहा है। ऐसे में यह सैमीफाइनल जीतने के लिए सभी सियासी दल सक्रिय हैं। सियासी विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस को फिर से सत्तासीन करने में इन पर्यवेक्षकों की भी अहम भूमिका रहेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…