मो0 सलीम
डेस्क: रेव पार्टी में सांपो के ज़हर प्रदान करने के आरोपों पर चर्चा में आये यु-ट्यूबर एल्विश यादव को आज देर शाम राजस्थान की कोटा पुलिस ने नाकेबंदी के दरमियान पकड लिया। एल्विश को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ किया गया और नोयडा पुलिस से इस सम्बन्ध में बात की गई तो नोयडा पुलिस ने अपने यहाँ वांछित न होने की बात बताने के बाद राजस्थान पुलिस ने एल्विश को छोड़ दिया है।
बताया जा रहा है कि कोटा ग्रामीण के सुकेत थाना इलाक़े में शनिवार को नाकाबंदी कर पुलिस चैकिंग के दौरान एक कार को रोका गया था, जिसमें एल्विश यादव समेत तीन लोग सवार थे। सुकेत थाना अधिकारी विष्णु सिंह ने बताया है कि ‘रूटीन नाकाबंदी के दौरान चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक पंजाब नंबर गाड़ी आई जिसमें तीन लोग सवार थे। गाड़ी रोक कर पूछताछ के दौरान एक ने अपना नाम एल्विश यादव बताया।’
उन्होंने बताया कि ‘मालूम चला की नोएडा में एल्विश यादव के खिलाफ़ कोई प्रकरण दर्ज है। इस संदर्भ में हमने नोएडा में संबंधित थाने के डीसीपी और एसीपी से बात की, उन्होंने बताया कि अभी जांच चल रही है और उन्हें एल्विश यादव की अभी आवश्यकता नहीं है। इसलिए हमने उसे छोड़ दिया।’ फिलहाल एल्विश पुलिस हिरासत से रिहा होकर अपने गंतव्य को जा चुके है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…