आफ़ताब फारुकी
डेस्क: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि सात अक्टूबर को इसराइल पर हमास का हमला आतंकवादी कृत्य था लेकिन फ़लस्तीन के मुद्दे को हल किए जाने की जरूरत है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, रोम में सीनेट के विदेश मामले और रक्षा आयोग के एक सेशन में जयशंकर ने कहा, ” सात अक्टूबर को जो हुआ वो आतकंवादी कृत्य था और बाद में जो कुछ हो रहा है, उसने पूरे इलाके की दिशा बदल दी है। लेकिन निश्चित तौर पर सभी उम्मीद कर रहे हैं कि ऐसा बना हुआ नहीं रहेगा।”
“कुछ स्थिरता आएगी, कुछ सहयोग होगा और इसके साथ ही हमें विभिन्न मुद्दों पर संतुलन तलाशने की जरूरत है। हम सभी के लिए आतंकवाद अस्वीकार्य है लेकिन फ़लस्तीन का एक मुद्दा भी है। फ़लस्तीनी लोग जिस तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उसके समाधान की जरूरत है और हमारे विचार में द्वि-राष्ट्र समाधान है।”
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, “अगर आपको समाधान तलाशना है तो वो बातचीत के जरिए होगा। हम संघर्ष और आतंकवाद के जरिए समाधान हीं खोज सकते हैं। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए, हमारा मानना है कि अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का सम्मान किया जाना चाहिए।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…