आदिल अहमद
डेस्क: कोटा में चर्चित रिवर फ्रंट पर लगाए जाने वाले 79 टन के घंटे को सांचे से निकालने के दौरान एक बड़ा हादसा होने से दो लोगो की मौत हो गई है। रविवार को यह हादसा तब हुआ, जब इसे सांचे में ढालकर निकाला जा रहा था। इस घंटे को दुनिया का सबसा बड़ा घंटा होने का दावा किया जाता है। दावा किया जाता है कि इस घंटे की आवाज़ 8 किलोमीटर दूर तक जाती।
मौके पर मौजूद लोग दोनों को तत्काल निजी अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रामकेश को मृत घोषित कर दिया। प्रोजेक्टर इंजीनियर देवेन्द्र आर्य ने उपचार के दौरान शाम को दम तोड़ दिया। रामकेश कसाणा (19) धौलपुर का रहने वाला था। रामकेश व उसका बड़ा भाई सुरेन्द्र रिवर फ्रंट के निर्माण के समय से ही कोटा में रह रहे थे। रामकेश आर्य के सहायक के रूप में कार्य कर रहा था। जबकि सुरेन्द्र रिवर फ्रंट पर सुरक्षा गार्ड कंपनी में कार्य करता है। दिवाली की छुट्टियोंं के बाद रामकेश रविवार को ही गांव से कोटा आया था और काम पर चला गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…