ईदुल अमीन
डेस्क: मंगलवार को ग़ज़ा में इजराइल फौजों द्वारा चलाए गए ज़मीनी अभियान में मरने वाले इसराइली सैनिकों की संख्या बढ़कर अब 15 हो गई है। इससे पहले सेना ने 11 सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि किया था। जबकि अब 15 सैनिको के मारे जाने की बात कही है। इसराइल के पीएम नेतन्याहू ने कहा है कि ‘हम मुश्किल जंग लड़ रहे हैं। ये एक लंबी लड़ाई है। हम इसमें अहम कामयाबी मिली है लेकिन दर्द देने वाली क्षति भी हुई है।’
इसराइल डिफेंस फोर्सेज़ (आईडीएफ़) ने एलान किया था कि मंगलवार को उसके 11 सैनिकों की मौत हुई है। ये एक संकेत है कि आगे क्या हो सकता है। अभी तक उन्होंने ग़ज़ा शहर जैसे नगरीय इलाक़ों में दाखिल होने की कोशिश नहीं की है। सेना के लिए ये एक बड़ी चुनौती हो सकती है। इसराइल की सेना उसके करीब पहुंच रही है लेकिन अभी वो गांवों से होकर आगे बढ़ रही है।
बताया था कि ये शहर के चारों ओर का इलाका है। कुछ दिन पहले हमास ने इसराइली सैनिकों पर घात लगाकर हमला किया। वो काफिला ग़ज़ा में दाखिल ही हुआ था। कुछ लोगों के पास आधुनिक और अभेद्य कैरियर थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नीय अस्पताल के सर्जिकल डायरेक्टर ने बताया कि उनके पास 400 हताहत लोग आए हैं। उनमें से 120 लोग या तो अस्पताल आने तक मर चुके थे या फिर कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…