तारिक़ खान
डेस्क: मंगलवार को मिज़ोरम की सभी सीटों पर और छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 20 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सुबह से सात बजे से शुरू हो चुके हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्र के सभी सात ज़िलों में मंगलवार को मतदान किया जा रहा है।
बताते चले कि छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में बाकी 70 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होगा। इसके साथ ही पूर्वोत्तर राज्य मिज़ोरम की कुल 40 सीटों पर आज मतदान हो रहा है और 174 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने वोट डाला है। उन्होंने आइजोल उत्तर-2 विधानसभा क्षेत्र के एक पोलिंग बूथ पर मतदान किया।
छत्तीसगढ़ में 20 सीटों पर आज मतदान हो रहे हैं, इनमें से 10 सीटों मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी।
मिजोरम विधानसभा चुनाव में मिज़ो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम),और कांग्रेस सभी 40 निर्वाचन क्षेत्रों से लड़ रहे हैं। बीजेपी 23 सीटों पर और आदमी पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…