शफी उस्मानी
वाराणसी: कल्लीपुर स्वास्थ्य केंद्र, राजातलाब पर विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एशियन ब्रिज इंडिया और ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में अतिथियों का स्वागत एशियन ब्रिज इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मूसा आज़मी द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। इस संगोष्ठी में एड्स के प्रभाव और एड्स हो जाने वाले व्यक्तियों के साथ होने वाले भेदभाव पर अपने विचार वक्ताओं द्वारा रखें गये।
उन्होमे कहा कि इस बीमारी से जानकारी ही बचाव है। जक्खिनी स्वास्थ्य केंद्र से एड्स विभाग के डा0 दिलीप ने एड्स के प्रति सावधानियां पर बातचीत किये । उन्होंने बताया कि एचआईवी एड्स से संबंधित जागरूकता बचाओ के साथ-साथ यदि किसी को एचआईवी एड्स का संक्रमण हो जाता है तो उसके लक्षण की पहचान कैसे की जा सकती है। किस तरह से उसे व्यक्ति और उसके पूरे परिवार को सरकार की द्वारा दी जा रही सेवाएं जिसमें स्वास्थ्य लाभ और दवाइयां आदि का वितरण नि:शुल्क जांच आदि सम्मिलित है पर अपने विचार रखें।
कार्यक्रम का संचालन सरिता ने किया और धन्यवाद ज्ञापन अनुज ने दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कल्लीपुर की आशा कार्यकर्ती, आशा संगिनी, छोटे लाल, शिवदास, धर्मपाल, कंचन, दीक्षा, दीपक, अमित, कविता आदि लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…