मो0 आरिफ खान
प्रयागराज: संगम स्नान करने के दौरान रविवार को दो बहनों सहित तीन लड़कियां डूब गयी। जानकारी होने पर मौके पर नाविकों, गोताखोरों एवं जल पुलिस ने एक को बचा लिया लेकिन दो की मौत हो गयी। लड़कियों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि दारागंज थाना क्षेत्र में रहने वाले रिश्तेदार के यहां बलिया से परिवार आया था। सोमवार को पूजा कार्यक्रम था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उसे बचाने के चक्कर में प्रीती भी आग बढ़ गयी इसके बाद प्रियंका भी चली गयी। तीनों एक दूसरे को बचाने में डूबने लगी। शोरगुल सुनकर घाट किनारे मौजूद नाविकों एवं गोताखोरों ने संगम में छलांग लगा दी। इसके बाद जलपुलिस भी पहुंच गयी। गोताखोरों ने पिंकी को तो बचा लिया लेकिन प्रियंका और प्रीती की घंटो खोजबीन के बाद पानी से बाहर निकाला गया।
दोनों को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। दारागंज पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जल पुलिस प्रभारी जनार्दन साहनी ने बताया कि संगम में नहाते समय डूबने से किशोरी सहित दो की मौत हो गयी है जबकि एक युवती को बचा लिया गया है।
आज होनी थी पूजा, जुटे थे रिश्तेदार, छाया मातम
दारागंज के काली सडक निवासी संगीता सोमवार को अपने घर में होने वाली पूजा में निमंत्रण दिया था। बलिया से उसकी बहन एवं भाई का परिवार बच्चों सहित आया हुआ है और अन्य भी परिवार के लोग आये हैं। रविवार को महिलाओं एवं बच्चों सहित आठ लोग संगम स्नान करने के लिए गये थे। जिसमें प्रियंका एवं प्रीती की मौत हो गयी जबकि मृतका प्रीती की बहन पिंकी को बचा लिया गया। प्रियंका छठवीं की छात्रा थी। चार बहन में छोटी तथा दो भाई हैं। पिता सुभाष रेनूकूट में प्राइवेट काम करता है। वहीं प्रीती तीन बहन में दूसरे नंबर की थी दो भाई हैं मां बेबी एवं पिता राजगीर मिस्त्री है। दो लड़कियों की मौत से रिश्तेदार एवं परिजनों में मातम छा गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…