आदिल अहमद
डेस्क: देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर अमित शाह की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता सांसद राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें शायद इतिहास की जानकारी नहीं है और वो लोगों का ध्यान मूल मुद्दों से हटाना चाहते हैं। उन्होंने अमित शाह को याद दिलाया है कि पंडित नेहरू ने देश के लिए अपना जीवन दे दिया। मगर अमित शाह को इतिहास की जानकारी नही है।
बताते चले कि गृह मंत्री अमित शाह ने बीते हफ़्ते लोकसभा में नेहरू का ज़िक्र किया था। जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक पर बहस के दौरान अमित शाह ने नेहरू पर ‘दो बड़ी ग़लतियां करने’ का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा, ‘दो बड़ी ग़लतियां (पूर्व पीएम) पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रधानमंत्री काल में उनके लिए हुए निर्णयों से हुईं, जिसके कारण कश्मीर को कई वर्षों तक नुकसान उठाना पड़ा।’
उन्होंने कहा, ‘पहला है, जब हमारी सेना जीत रही थी तब युद्धविराम की घोषणा करना। सीज़फायर लगाया गया, अगर तीन दिन बाद सीज़फायर होता तो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर आज भारत का हिस्सा होता। दूसरा है अपने आंतरिक मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ले जाना।’ उनके बयान को लेकर विपक्ष के नेताओं ने लोकसभा से वॉकआउट कर दिया था।
इसके बाद सोमवार को भी अमित शाह ने अपने भाषण के दौरान कहा कि ‘एक बात तो सर्वविदित है कि अगर असामयिक युद्धविराम नहीं हुआ होता तो आज पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) नहीं होता….! मैं एक बयान पढ़ना चाहूंगा….! यह जवाहरलाल नेहरू का उद्धरण है। उनको तो मानोगे या नहीं मानोगे कि उन्होंने गलती की है। इसे स्वीकार करें….!’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…