UP

बरेली: चलती कार में लगी आग, आठ लोग जिंदा जले

करिश्मा अग्रवाल

डेस्क: यूपी के बरेली में शनिवार रात एक कार में आग लग जाने से आठ लोगों की जल कर मौत हो गई। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। हादसा बरेली में नैनीताल हाईवे पर हुआ।

बरेली के एसएसपी सुशील चंद्रभान धुले के मुताबिक़, हाईवे पर जा रही कार ट्रक से टकरा और इसके बाद इसमें आग लग गई। कार सेंट्रली लॉक्ड थी। इस वजह से इसमें बैठे लोग बाहर नहीं निकल पाए। सोशल मीडिया में दिख रहे फुटेज में कार आग में लिपटी दिख रही है, जबकि ट्रक उसके सामने खड़ा है।

पुलिस ने आग बुझा कर कार से शवों को बाहर निकाला। एसएसपी सुशील चंद्रभान धुले ने बताया कि कार भोजीपुरा के नजदीक ट्रक से टकराई थी। टकराने के बाद कार घिसटती चली गई और इसमें आग लग गई। कार सेंट्रली लॉक्ड थी। इस वजह से इसमें सवार बाहर नहीं निकल पाए।

Banarasi

Recent Posts