शाहीन बनारसी
डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की आलोचना करते हुए उसे ‘देश का सबसे बड़ा जेबकतरा’ करार दिया। ममता बनर्जी का दावा है कि बीजेपी ने चुनावों से पहले ‘मतदाताओं को झांसा’ दिया है। कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां ‘बीजेपी की सियासी खुराक के लिए’ बार-बार पश्चिम बंगाल आती रहीं।
उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि बड़ी संख्या में फर्जी जॉब कार्ड ख़त्म किए जाने के बावजूद भी इस राज्य को फंड दिया जा रहा है। लेकिन केंद्र सरकार 100 दिनों के काम की योजना का पैसा पश्चिम बंगाल को नहीं दे रही है। गिरिराज सिंह की इस सलाह पर कि ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल के बकाये के लिए नरेंद्र मोदी से जाकर मिलना चाहिए, मुख्यमंत्री ने कहा कि वो पहले ही प्रधानमंत्री से तीन बार मिल चुकी हैं और एक बार फिर उनसे मिलने के लिए समय मांगा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…