आदिल अहमद
डेस्क: दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उनके बंगले को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे भाजपा के विधायकों को सोमवार को विधानसभा से मार्शलों द्वारा बाहर कर दिया गया। विधायकों ने कहा कि उन्होंने सीएम के बंगले के निर्माण के मुद्दे पर चर्चा के लिए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिया था, जिसे स्पीकर राम निवास गोयल ने खारिज कर दिया।
एनडीटीवी के अनुसार, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में विधायकों ने कहा कि उन्होंने सीएम के बंगले के निर्माण के मुद्दे पर चर्चा के लिए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिया था, जिसे स्पीकर राम निवास गोयल ने खारिज कर दिया। इसके बाद भाजपा विधायकों ने विरोध शुरू कर दिया।
भाजपा विधायकों का विरोध जारी रहने पर गोयल ने आदेश दिया कि बिधूड़ी के साथ-साथ अभय वर्मा, अजय महावर, मोहन सिंह बिष्ट, अनिल कुमार बाजपेयी, विजेंद्र गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा और जितेंद्र महाजन को मार्शल बाहर कर दें। भाजपा अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए दावा करती रही है कि 2020-22 के दौरान मुख्यमंत्री आवास के रेनोवेशन पर 45 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। आप ने इसे भाजपा द्वारा असल मुद्दों से ध्यान भटकाने का ज़रिया बताया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…