फारुख हुसैन
डेस्क: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया है कि बीजेपी का छत्तीसगढ़ में आदिवासी और मध्य प्रदेश में ओबीसी मुख्यमंत्री चुनना उनकी पार्टी की ओर से उठाई गई मांग का असर है। अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया, राहुल गांधी जो बात उठाते हैं, पीएम नरेंद्र मोदी तुरंत उस बात को अपनाते हैं और लागू करने में लग जाते हैं। बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेता विष्णु देव साय और मध्य प्रदेश में ओबीसी समुदाय से आने वाले मोहन यादव को मुख्यमंत्री चुना है।
उन्होंने कहा कि ये जातिगत जनगणना की मांग कांग्रेस पार्टी कर रही है, उसका असर है। ये उस असर की झलक है। अधीर रंजन चौधरी ने ये दावा भी किया कि राहुल गांधी ने कर्नाटक में जो रणनीति अपनाई थी, बीजेपी ने उसी के मुताबिक राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए चुनावी योजना बनाई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब कर्नाटक जाकर पांच प्रण किए थे।
पांच वादे किए थे कि सत्ता में आएंगे तो हम ये पांच वादे लागू करेंगे। मोदी जी और बीजेपी ने सीख लिया उनसे।चुनाव शुरू होने से पहले छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान जाकर वादे करना शुरू कर दिया। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी जब वादे करते थे तब मोदी और बीजेपी रेवड़ी, रेवड़ी कहकर शोर मचाते थे। वही रेवड़ी मोदी जी तीनों राज्यों में बांटने लगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…