National

कांग्रेस नेता प्रियंका गाँधी ने किया पहलवान बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक से मुलाकात, बोली प्रियंका ‘मैं यहां एक महिला होने के नाते आई हूं’

शफी उस्मानी

डेस्क: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक से मुलाकात की। साक्षी मलिक के घर से निकलने के बाद प्रियंका गांधी ने पत्रकारों से कहा, ‘मैं यहां एक महिला होने के नाते आई हूं।’

कांग्रेस ने एक्स (पहले ट्विटर) पर किए गए एक पोस्ट में कहा, ‘मोदी सरकार में अत्याचार झेल रहे देश के होनहार पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया से मिलने प्रियंका गांधी जी उनके घर पहुंची। मोदी सरकार के तानाशाही रवैये से देश का हर वर्ग परेशान है।’

इससे पहले पूनिया ने शुक्रवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर पद्मश्री सम्मान वापस करने का एलान किया था। वो पीएम को पुरस्कार वापस करने भी निकले थे लेकिन दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें कर्तव्य पथ पर ही रोक दिया। इसके बाद पूनिया पद्मश्री सम्मान को फ़ुटपाथ पर ही रखकर लौट गए।

ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक ने 21 दिसंबर को कुश्ती छोड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने ये क़दम भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनावों के नतीजे आने के बाद उठाया था। इन चुनावों में संजय सिंह को कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष चुना गया है। संजय सिंह को कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह का क़रीबी बताया जाता है। साक्षी मलिक, विनेश फोगाट समेत कई महिला पहलवानों ने बृज भूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts