तारिक़ खान
डेस्क: कांग्रेस ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल पर ये आरोप लगाया कि वो संसद की सुरक्षा में हुई चूक के मामले से लोगों का ध्यान भटका रही है। कांग्रेस का ये भी कहना है कि संसद में दर्शक दीर्घा से लोकसभा के फ्लोर पर कूदने वाले लोगों को बीजेपी के एक सांसद ने पास जारी किया था।
कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश का ये बयान बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के उस सोशल पोस्ट के बाद आया है। अमित मालवीय ने अपनी पोस्ट मे बुधवार को संसद भवन के परिसर से गिरफ़्तार की गई महिला की तस्वीर शेयर की थी। उनके द्वारा पोस्ट तस्वीर में वो महिला कथित तौर पर कांग्रेस के लिए कैम्पेनिंग करती हुई दिख रही हैं।
इस पर जयराम रमेश ने अपने बयान में कहा है,’बीजेपी आईटी सेल किसी भी तरह से दो तथ्यों से ध्यान भटकाना चाहती है। पहला, संसद की सुरक्षा में गंभीर चूक हुई थी। दूसरा, लोकसभा में खतरनाक ढंग से घुसपैठ करने वालों को मैसूर से बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा ने संसद में प्रवेश की इजाज़त दी थी।’ अमित मालवीय ने अपने बयान में संसद भवन के परिसर से गिरफ़्तार की गई महिला को ‘आंदोलनजीवी’ और कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का सक्रिय समर्थक बताया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…