National

ईडी ने दिया नोटिस ’21 दिसम्बर को पेश हो केजरीवाल’

फारुख हुसैन

डेस्क: ईडी ने दिल्ली के कथित आबकारी नीति घोटाले के केस में पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तलब किया है। केजरीवाल को 21 दिसंबर पेश होने को कहा है। इससे पहले ईडी ने उन्हें नवंबर में भी तलब किया था।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, एजेंसी ने केजरीवाल को 21 दिसंबर पेश होने को कहा है। इससे पहले ईडी ने उन्हें नवंबर में भी तलब किया था, पर तब केजरीवाल इसे नजरअंदाज कर दिया था कि नोटिस ‘अस्पष्ट, प्रेरित और कानूनी के सामने न टिकने वाला’ था।

अधिकारियों ने कहा कि ताज़ा समन आबकारी नीति मामले में पूछताछ और पीएमएलए के तहत अपना बयान दर्ज करने से संबंधित है। इससे पहले ईडी इस मामले में कथित संलिप्तता के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह जैसे  नेताओं को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts