National

चुनावी नतीजे: पल-पल बदलते आकडे के बीच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा स्पष्ट बहुमत के तरफ, तेलंगाना में कांग्रेस बहुमत के तरफ

5 राज्यों में हुवे विधानसभा चुनावो को कांग्रेस बनाम भाजपा चुनावो की तरह देखा जा रहा था। जिसमे तेलंगाना चुनावो को अतिमहत्वपूर्ण समझा जा रहा था और तेलंगाना को दक्षिण का आखरी दरवाज़ा माना जा रहा था। वहा अभी तक आ रहे रुझानो में बीआरएस को एक बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है। इन सबके बीच एक बड़ी बात ये बताते चले कि जो रुझान आ रहे है, वह रुझान बेहद जल्दी के है। अधिकतर सीट पर 4 से 5 चक्र तक की गणना हुई है। काफी सीट पर फासले बढ़त के काफी कम है।

छत्तीसगढ़ में भले कांग्रेस फिलहाल बेहद नुक्सान की स्थति में दिखाई दे रही है। शुरूआती रुझान के पहले चक्र में कांग्रेस आगे दिखाई दे रही थी। तो वही अब तीन से पांच चक्रों के बीच की स्थिति में भाजपा 54 सीट पर बढ़त बनाये हुवे है। वही कांग्रेस 33 सीट पर नुकसान के साथ 35 सीट पर बढ़त बनाये हुवे है। काफी सीट पर बढ़त का अंतर 500 मतो से कम है।

एवरेज वोट काउंट की बात करे तो अधिकतर सीट पर तीन से पांच चक्र की ही मतगणना हुई है। ऐसी स्थिति में फिलहाल सिर्फ इसको शुरूआती रुझान कहा जा सकता है। बेशक एक दो घंटो के बाद हाल साफ़ होती दिखाई देगी। वर्त्तमान में तेलंगाना में 66 सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बना रहा है। जबकि बीआरएस ने 38 सीट पर बढ़त बना रखा है। यहाँ भाजपा 9 सीटो के फायदे के साथ कुल 10 सीट पर बढ़त बना रही है।

दूसरी तरफ दो बड़े राज्यों राजस्थान और मध्य प्रदेश के नतीजो पर आ रहे रुझानो की बात करे तो मध्य प्रदेश में भाजपा 161 सीट पर बढ़त बनाये हुवे है, जबकि कांग्रेस महज़ 64 सीट पर बढ़त पर है। राजस्थान में तमाम अटकलों को दरकिनार करते हुवे फिलहाल भाजपा 111 सीट पर बढ़त बना कर सरकार बनाने की स्थिति में दिखाई दे रही है। वही कांग्रेस को एक बड़े झटके के साथ 72 सीट पर बढ़त दिखाई दे रही है। ऐसी स्थिति में हनुमान बेनीवाल जिनकी पार्टी 2 सीट सहित बसपा 3 सीट और निर्दल 8 सीट पर बढ़त भी बनी हुई है।

हम आपको बताते चले कि ये केवल प्रारंभिक रुझान है। अधिकतर सीट पर मतगणना तीन अथवा 5 चक्र तक की हुई है। कई चक्रों की गिनती बाकि है। बढ़त बहुत ही मामूली है। काफी सीट ऐसी है जहा लीडिंग पोजीशन 500 अथवा इससे कम मतो की है। ऐसे में यह केवल शुरूआती रुझान ही हो सकते है। एक से दो घंटे बाद आता हुआ दिखाई दे सकता है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts