UP

लखनऊ में डॉ0 कफील खान पर उनकी लिखी पुस्तक को लेकर ‘भडकाने और विभाजन पैदा करने’ के आरोप में ऍफ़आईआर हुई दर्ज

मो0 शरीफ

डेस्क: उत्तर प्रदेश पुलिस ने रविवार को कहा कि एक स्थानीय निवासी की शिकायत पर गोरखपुर अस्पताल के निलंबित बाल रोग विशेषज्ञ डॉ0 कफील खान के खिलाफ लखनऊ में मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ‘लोगों को सरकार के खिलाफ भड़काने और समाज में विभाजन पैदा करने के लिए’ उनके द्वारा लिखी गई किताब बांटी रही है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, शहर के कृष्णा नगर थाने में दर्ज मामले में पांच अज्ञात लोग भी नामजद हैं।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है और अन्य आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। मामला आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 465, 471, 504, 505, 295, 295-ए और 153-बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। कृष्णा नगर एसएचओ जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, ‘डॉ। कफील पर मामला तब दर्ज किया गया जब एक स्थानीय निवासी ने आरोप लगाया कि लोगों को सरकार के खिलाफ भड़काने और समाज में विभाजन पैदा करने के लिए उनके द्वारा लिखी गई किताब वितरित की जा रही है।’

खान पहली बार 2017 में गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई त्रासदी के बाद सुर्खियों में आए थे, जहां ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी के कारण कई बच्चों की मौत हो गई थी। पहले उन्हें आपातकालीन ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करने के लिए सम्मानित किया गया था, पर बाद में उन्हें ड्यूटी में अनियमितताओं को लेकर नौ अन्य डॉक्टरों और स्टाफ सदस्यों के साथ कार्रवाई का सामना करना पड़ा। बाद में सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts