ईदुल अमीन
डेस्क: क़तर में आठ भारतीयों को मौत की सज़ा के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ये मामला क़तर के कोर्ट ऑफ़ अपील में है और अब तक तीन सुनवाई हुई है। बताते चले कि क़तर में 9 पूर्व भारतीय नवसैनिको को पिछले साल 30 अगस्त 2022 को गिरफ़्तार किया गया था।
उन्होंने कहा कि अभी मुझे पता नहीं है कि वहां कितने लोगों की सजा माफी हुई और इसमें कोई भारतीय है भी या नहीं।’ गौरतलब हो कि क़तर में भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अधिकारियों की मौत की सज़ा ने भारत के लिए एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।
जिन आठ लोगों को मौत की सज़ा सुनाई गई है, वे भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी हैं। इनमें कमांडर पूर्णेंदु तिवारी, कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कैप्टन वीरेंद्र कुमार वर्मा, कमांडर सुग्नाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता, कमांडर अमित नागपाल और सेलर रागेश शामिल हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…