आदिल अहमद
डेस्क: राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेडी की मंगलवार को जयपुर में गोली मारकर हत्या के बाद लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। राजपूत समाज ने आज राज्य में बंद का एलान किया है और कई ज़िलों में इस बंद को समर्थन दिया जा रहा है।
बीजेपी नेता और राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने गोगामेडी की हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है- “राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या घोर निंदनीय व दुर्भाग्यपूर्ण है। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान और शोक संतप्त परिजनों संबल प्रदान करे।”
इस बीच मामले पर राजनीति तेज़ हो गयी है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप तेज़ हो गए हैं। दोनों ही पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का ठीकरा फोड़ रहे हैं। बीजेपी का कहना है कि गहलोत सरकार ने सुखदेव सिंह गोगामेडी को शिकायतों के बावजूद ज़रूरी सुरक्षा नहीं दी। वहीं कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि राज्य में बीजेपी की जीत होते ही अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं।
बताते चले राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेडी की मंगलवार दोपहर जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। श्याम नगर इलाक़े में उनके घर मिलने के बहाने आए तीन हमलावरों ने उनके लिविंग रूम में ही उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गंभीर हालत में मानसरोवर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…