तारिक़ खान
डेस्क: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने अपने चाचा एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार पर बड़ा कटाक्ष करते हुवे कहा है कि ‘उन्होंने “कुछ लोगों” के विपरीत 60 साल की उम्र में एक स्टैंड लिया, जबकि शरद ने 38 साल की उम्र में ऐसा किया और वसंतदादा पाटिल को अंधकार में रखा है।’ उन्होंने 38 साल की उम्र में कांग्रेस तोड़ी थी। रविवार (24 दिसंबर) को बारामती में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
अजित पवार ने रविवार (24 दिसंबर) को बारामती में एक कार्यक्रम में बोलते हुए दावा किया कि उन्हें एनसीपी के 53 में से 43 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। 9 एमएलसी में से छह मेरे साथ हैं। दो निर्दलीय विधायक भी मेरे साथ हैं। छगन भुजबल और हसन मुशरिफ जैसे वरिष्ठों के साथ-साथ युवा विधायकों ने भी मेरे साथ हाथ मिलाया है। शरद पवार से समझने का आग्रह करते हुए कहा अजित ने कहा, ‘वसंतदादा पाटिल, जो आगे से नेतृत्व कर रहे थे, को हटा दिया गया और जनता पार्टी की सरकार बनी। आपने (शरद पवार) तब निर्णय लिया जब आप 40 वर्ष से कम उम्र के थे, लेकिन मैंने तब निर्णय लिया जब मैं साठ वर्ष का था।’
अजित पवार ने आगे कहा, ‘इसलिए आपको मुझे समझने की कोशिश करनी चाहिए। कोई भी मेरे जैसा काम नहीं करता। पूरे एक साल से चर्चा चल रही थी। मैंने सही निर्णय लिया और इसलिए पार्टी के कई कार्यकर्ता और नेता साथ आए। मैंने उन्हें कोई धमकी नहीं दी है। सत्ता में रहने से हमें फायदा हो रहा है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…