आफ़ताब फारुकी
डेस्क: मिचौंग तूफ़ान मंगलवार को आंध्र के नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच से गुजरेगा। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, ‘गंभीर चक्रवात मिचौंग’ चेन्नई से 130 किलोमीटर उत्तर में है। तूफ़ान दक्षिण आंध्र तट के समानांतर बढ़ेगा और पांच दिसंबर यानी मंगलवार की सुबह एक गंभीर चक्रवाती तूफ़ान के रूप में नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच से गुजरेगा। तूफान के कारण चेन्नई में भयंकर बारिश हो रही है। अब तक तेज़ बारिश और उसके कारण बनी स्थितियों के चलते राजधानी में पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
मौसम विभाग ने अपने बयान में कहा कि तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेन्नई और चेंगलपट्टू जिलों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार और कभी-कभी 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मिचौंग तूफ़ान के कारण हुई भारी बारिश में चेन्नई समेत कई जिलों में सड़कों पर पानी भर गया है। चेन्नई में जगह-जगह सड़कों पर पेड़ गिरे हुए हैं। राज्य में पांच लोगों की मौत हो गई है।
बारिश के कारण चेन्नई के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पानी भर गया है और इसे देखते हुए फ्लाइटों की आवाजाही रोक दी गई है। एयरपोर्ट प्रशासान ने सोमवार देर रात तक सभी फ्लाइटों को रद्द कर दिया था। लगभग 150 फ्लाइट सेवाओं पर प्रभाव पड़ा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…