आदिल अहमद
डेस्क: पंजाब के बठिंडा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के 500 से अधिक नर्सिंग स्टाफर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे, जिससे लगातार दूसरे दिन अस्पताल का कामकाज प्रभावित रहा।यह हड़ताल अनिश्चित काल के लिए बताया जा रहा है। हड़ताली नर्सिंग स्टाफ से वार्ता के प्रयास चलने की जानकारी आ रही है।
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, संस्थान में करीब 580 नर्सिंग ऑफिसर हैं, जो सिर्फ इमरजेंसी वार्ड में ही काम करते हैं, जिन्होंने बुधवार को अपनी कुछ मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। मांगों में हर महीने आठ छुट्टियां, मेडिकल और अन्य विभागों के अन्य कर्मचारियों के साथ पदोन्नति में समानता समेत अन्य मांगें शामिल हैं।
अख़बार के मुताबिक प्रदर्शनकारी नर्सिंग स्टाफ बठिंडा-डबवाली रोड पर संस्थान के मुख्य द्वार पर खुले में बैठे हैं। उन्होंने बताया है कि विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए सात नर्सिंग कर्मियों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। उनका आरोप है कि एम्स प्रशासन परिसर में दोहरे मानदंड अपना रहा है। जहां उनकी प्रोबेशन अवधि बढ़ा दी गई और प्रमोशन नहीं दिया गया, पर डॉक्टरों, लैब टेक्निशियनों और अन्य विभागों के कर्मचारियों को विधिवत पदोन्नत किया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…