आदिल अहमद
डेस्क: विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की अगली बैठक 19 दिसम्बर को आयोजित हो रही है। ‘मैं नही हम’ थीम पर होने वाली इस बैठक में सीट शेयर पर भी चर्चा होने की संभावना है। बैठक की जानकारी कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश दिया है कि विपक्षी गठबंधन, इंडिया (INDIA) ब्लॉक की चौथी बैठक 19 दिसंबर को होगी। पांच राज्यों के चुनाव और उनमे छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस की हार के बाद इंडिया गठबंधन की यह पहली बैठक होगी।
हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इंडिया गठबंधन के एक वर्ग ने दावा किया कि कोई अंदरूनी कलह नहीं है, लेकिन नेता 6 दिसंबर की बैठक में शामिल नहीं हो सके। हालांकि, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस के सत्ता खोने और मध्य प्रदेश में बीजेपी को हराने में विफल रहने के बाद क्षेत्रीय नेताओं की ओर से प्रतिकूल प्रतिक्रियाएं आईं थी। इस बैठक में सीट-बंटवारे पर चर्चा होने की संभावना है जो कि इंडिया ब्लॉक के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन जाएगा। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले संयुक्त चुनाव प्रचार पर भी चर्चा हो सकती है।
गठबंधन के 27 सहयोगी पार्टियों की आखिरी बैठक सितंबर में मुंबई में हुई थी जिसमें कोर्डिनेशन कमिटी का गठन किया गया था। इंडिया गठबंधन के साझेदारों के बीच सीट-बंटवारे की बातचीत रुकी हुई थी क्योंकि कांग्रेस को तीन राज्यों में अच्छे नतीजे की उम्मीद थी जिससे उसकी बातचीत मजबूत हो सकती थी। उन राज्यों में विपक्षी दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर भी सहमति नहीं बन पाई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…