आदिल अहमद
डेस्क: राजस्थान की चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना विधानसभा चुनावों के पहले से लेकर अब तक चर्चा में है। इस योजना के तहत राजस्थान के प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपये तक का कैशलेस बीमा दिया जाता है। चुनावों में कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई तो ये सवाल पूछा जा रहा था कि क्या बीजेपी सरकार इस योजना को जारी रखेगी? अब मिल रही जानकारी के अनुसार निजी अस्पतालों ने कैशलेस इस बीमा पर इलाज करने से इंकार कर दिया है।
चिरंजीवी योजना का ज़िक्र करते हुए गहलोत ने कहा, ‘मीडिया के माध्यम से ये भी जानकारी में आया है कि चिरंजीवी योजना में निजी अस्पतालों द्वारा इलाज नहीं किया जा रहा है। वर्तमान सरकार को हमारी सरकार की योजनाओं को लेकर भी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, जिससे जनता को परेशानी ना हो। कोई नई व्यवस्था लागू होने तक पूर्ववत व्यवस्था चालू रखनी चाहिए।’
बताते चले कि बीते कुछ दिनों से मीडिया रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा है कि कई निजी अस्पताल में इस योजना के तहत इलाज नहीं किया जा रहा है। निजी अस्पतालों का कहना है कि सरकार की ओर से करोड़ों रुपये का भुगतान नहीं किया गया है। अब सोमवार सुबह राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर मांग की है कि मौजूदा सरकार हमारी योजनाओं को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करे।
इस बीच चर्चा है कि नवनिर्वाचित बीजेपी सरकार अब इस योजना का नाम बदल कर ‘आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना’ कर सकती है। जयपुर में राज्य के सबसे बड़े सवाई मानसिंह अस्पताल के अधीक्षक डॉ0 अचल शर्मा ने मीडिया से कहा था, ‘बीते दिनों के मुकाबले अब मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण क्या हैं, कहा नहीं जा सकता।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…