मो0 आरिफ खान
प्रयागराज: हरियाणा के हिसार में आरोपित हिमांशू ने अपनी 42 वर्षीय मां की हत्या के बाद शव को संगम प्रवाहित करने के लिए लेकर चला आया था, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया था। शनिवार को मृतका का पति ओम प्रकाश पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा उसके बाद दो डाक्टरों के पैनल एवं वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम किया गया। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के सिर पर चोट के निशान मिले हैं।
आरोपित अपनी मां के शव को सूटकेस में भरकर ट्रेन से प्रयागराज पहुंच गया था। वह शव गंगा में प्रवाहित करने जा रहा था। तभी गश्त कर रही पुलिस को शक हुआ, तो उसे दबोच लिया। उसके बाद पूरा मामला खुल गया था। आरोपित के पास सूटकेस के साथ दो और बैग थे। पुलिस के मुताबिक बिहार के गोपालगंज निवासी ओमप्रकाश की पत्नी 42 वर्षीय प्रतिभा देवी थी। दोनों के दो बच्चे हैं। बडी बेटी दीपा की शादी हो चुकी है। छोटा बेटा हिमांशु कुमार और मां प्रतिभा हरियाणा के हिसार में रहते थे।
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा मृतका के पति ओम प्रकाश ने बताया कि पिछले दो साल पहले उसकी पत्नी झगड़ा करने के बाद हरियाणा चली आयी थी। उसका बेटा आता जाता था। उसका बेटा झगड़े से परेशान रहता था। वहीं पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने बताया था कि झगडे की वजह से उसे खर्चा नहीं मिल पाता था। वह अपनी मां से पांच हजार रुपये की मांग किया था उसने नहीं दिया तो झगड़ा हो गया। इसी बीच उसने अपनी मां की हत्या कर दी।
पिता के अनुसार नाबालिग है बेटा
हरियाणा के हिसार में मृतका प्रतिभा बेटे हिमांशु के साथ रहती थी। वह प्राइवेट काम करती थी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे आरोपित के पिता ओम प्रकाश में बताया कि उसका बेटा इंटर के साथ ही आईआईटी की आनलाइन तैयारी करता था। वह पढ़ने में अच्छा है। हाईस्कूल में उसके 82 फीसदी नंबर आये थे। उसने बताया कि उसके कागजी जन्म तिथि से वह अभी नाबालिक है वह अभी 18 वर्ष का पूरा नहीं हुआ है।
हालांकि वह कागज नहीं दिखा सका उसका कहना था कि उसके पढाई के पूरे कागज उसकी के पास थे। बतादें की पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने बताया था कि उसने मां की हत्या कर दी थी उसके बाद उसे पछतावा हुआ तो आत्मग्लानि होने पर उसने मोक्ष के लिए मां के शव को संगम में प्रवाहित करने काो सोचा था। उसने पुलिस को यह भी बताया कि वह मां को मारना नहीं चाहता था उसे सिर्फ बेहोश करना चाहा लेकिन उसकी मां की मौत हो गयी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…