Bihar

आरजेडी उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी को मानहानि के केस में एक साल की सज़ा, मिली ज़मानत

आफ़ताब फारुकी

डेस्क: आरजेडी उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी को मानहानि के एक केस में एक साल की सज़ा मिली। ये मामला बिहार में जेडीयू पार्टी से जुड़े मंत्री संजय झा को अपशब्द कहने का है। हालांकि सज़ा सुनाए जाने के कुछ देर बाद ही तिवारी को ज़मानत मिल गई। दरअसल, यह पूरा मामला साल 2018 का है।

बिहार में जेडीयू और बीजेपी गठबंधन की सरकार थी और आरजेडी विपक्ष में थी। शिवानंद तिवारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और संजय झा के बीच के रिश्तों पर अपमानजनक कटाक्ष किया। इस मामले में संजय झा ने उन पर मानहानि का केस कर दिया और अब पांच साल बाद इस पर कोर्ट ने फैसला सुनाया।

Banarasi

Recent Posts